Showing posts with label Jokes_2. Show all posts
Showing posts with label Jokes_2. Show all posts

Saturday, 12 November 2011

Jokes_2

मेरी आँखों में देख आ कर हसरतों के नक्श;
ख़्वाबों में भी, तेरे मिलने की फ़रियाद करते!

झटका कुछ इस तरह दिया सनम ने, अपनी जुल्फों को;
इकठ्ठे 7 जूएँ मेरे दामन में आ गिरे!

आशिक पागल हो जाते हैं प्यार में;
बाकी कसर पूरी हो जाती है इंतज़ार में;
मगर ये दिलरुबा नहीं समझती;
वो तो गोल गप्पे और पपड़ी खाती फिरती है बाज़ार में!

आसमान जितना नीला है;
सूरजमुखी जितना पिला है;
पानी जितना गीला है;
आपका स्क्रू उतना ही ढीला है!

ज़िन्दगी है तो ख्वाब है;
ख्वाब है तो मंजिले है;
मंजिले है तो रास्ते है;
रास्ते है तो मुश्किलें;
हिम्मत है तो, एस एम् एस करो!

एक दिन हमारी मुस्कान हमसे पूछ बैठी,
हमें रोज़-रोज़ क्यों बुलाते हो?
हमने कहा हम याद अपने दोस्तों को करतें हैं,
तुम उनकी यादों के साथ चले आते हो!

किसी की यादों ने हमने तनहा कर दिया;
वरना हम अपने आप में किसी महफ़िल से काम न थे!

बंता: प्रीतो, अब हम शादीशुदा है! क्या तुम मेरे साथ कम कमाई में भी रह लोगी?
प्रीतो: क्यों नहीं? कोई दिक्कत नहीं, पर तुम कैसे रहोगे!

संता: मैंने तुम्हारा नम्बर कई बार मिलाया पर यह हर बार सविच ऑफ आ रहा था!
बंता: अरे ये तो मेरे फ़ोन की हैल्लो ट्यून है!

बंता: तुम सेलरी वाले दिन घर जाकर अपनी पत्नी को कितने पैसे देते हो?
संता: कुछ नहीं!
बंता: ये कैसे हो सकता है?
संता: वो मुझे ऑफिस के बाहर मिलती है, और वहीँ सारे पैसे ले लेती हैं!

नर्स सिर से खून निकलते रोगी से: तुम्हारा नाम?
रोगी: संता!
नर्स: जन्म तिथि?
संता: 28 फरवरी 1980!
नर्स: शादीशुदा?
संता: हाँ, पर यह एक्सिडेंट!

जीतो: बेटा, तुम अपनी नयी पैंट पहन कर कीचड़ में क्यों गिर गए!
पप्पू: क्योंकि मुझे उसे उतारने का समय ही नहीं मिला!

बंता: ऐसा क्यों कहा जाता है कि `बच्चे घर का चिराग होते है`?
संता: क्योंकि वे कभी भी किसी लाइट को बंद नहीं करते!

संता: लोग कहते है कि मोहोब्बत ज़िन्दगी होती है मौत नहीं, पर वो क्या जाने कि धोखा भी ज़िन्दगी देती है मौत नहीं!
(आज संता सिरियस है, कृपया सहयोग करे!)

संता और बंता आपस में चर्चा कर रहे थे!
संता: अगर मैं कॉफ़ी पी लूँ तो मैं सो नहीं सकता!
बंता: मेरे साथ बिलकुल इसका उल्टा है, अगर मैं सो जाऊं तो मैं कॉफ़ी नहीं पी सकता!

स्कूल के पीछे नदी में प्रिंसिपल डूब रहा था!
पप्पू ने देखा और जोर जोर से चिल्लाते हुये भागा!
.
.
.
कल छुट्टी है!
कल छुट्टी है!

रा-वन देखने के बाद सलमान शाहरुख़ से:
मुझ पर एक एहसान करना, दुबारा ऐसी मूवी मत बनाना!

जीतो: अरे, मेरे पति का भविष्य तो अब खंडहरों में ही है!
प्रीतो: अरे, मुझे यह सुनकर दुःख हुआ!
जीतो: इसमें दुःख कि कोई बात नहीं! वे एक पुरातत्वविद है!